सदीरा समाराविक्रम का दूसरे दिन खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली, 2 दिसंबर, (आईएएनएस)। श्रीलंका के बल्लेबाज सदीरा समाराविक्रम का फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरना मुश्किल लग रहा है।

समाराविक्रम को फील्डिंग के दौरान सिर में गेंद लग गई थी। वह शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी मुरली विजय का एक शॉट शॉर्ट लेग पर खड़े समाराविक्रम के सिर पर लगा। हालांकि, वह हेलमेट पहने हुए थे।

दिलरुवान परेरा द्वारा फेंके गए 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजय ने शॉट खेला, जो समाराविक्रम के हेलमेट पर जा लगा। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

दिन का खेल खत्म होने से पहले श्रीलंका टीम के मीडिया प्रबंधक ने बताया, “हमने उनकी चोट का स्कैन किया है। हम रात में उनकी चोट को देखेंगे। डॉक्टर सुबह उन्हें देखेंगे और फिर फैसला लिया जाएगा की कल वह मैदान पर उतरेंगे या नहीं? वह फिट होंगे, तो खेलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493