इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 20 की मौत

जकार्ता, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हिंद महासागर से उठे तूफान की वजह से प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नगुरोहो के मुताबिक, अपना घर-बार छोड़कर जा चुके लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 2,050 हो गई। इससे एक दिन पहले पूर्वी जावा के पकिटन जिले में प्राकृतिक आपदाओं से 1,709 घर नष्ट हो गए थे।

उन्होंने कहा, “पीड़ितों की तलाश जारी है। बचाव कार्य भी जारी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493