प्रशंसकों से मिलने से शर्माती हैं जूलिया रॉबर्ट्स

लॉस एंजेलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का कहना है कि वह अपने प्रशंसकों से व्यक्तिगत तौर पर मिलने से बचने की कोशिश करती हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें शर्म महसूस होती है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, कई सालों तक लाइमलाइट का हिस्सा रहीं जूलिया को अभी भी नहीं पता है कि वह प्रशंसक से मिलने पर क्या प्रतिक्रिया दें।

उन्होंने ‘हैलो मैगजीन’ को बताया, “मैं इस चीज से नफरत नहीं करती, लेकिन मैं इससे बचने की कोशिश करती हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं बातचीत में बहुत अच्छी हूं। हमेशा ऐसा ही होता है। शायद मुझे जो महसूस होता है मैं उससे अधिक शर्मीली हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493