उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव का तीसरा संस्करण फरवरी में

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां आयोजित होने वाला दो दिवसीय जैज समारोह, अगले साल फरवरी में होने जा रहे उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव के तीसरे संस्करण की शुरुआत का प्रतीक होगा।

सांस्कृतिक संगठन सहर इसे गेथ इंस्टीटूट और अस्टीट्यूट फ्रैंके ऐं अंदे के सहयोग से आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम यहां बीकानेर हाउस में 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

कार्यक्रम में सी.ए.आर. बैंड और एरिक ट्रपैज एंड रियात्सु जैसे बैंड प्रस्तुति देंगे।

उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव के फेस्टिवल डायरेक्टर संजीव भार्गव ने अपने बयान में कहा, “साल दर साल इतना शानदार प्रतिक्रिया मिलते देखना सच में अभिभूत कर देने वाला है और तीसरे संस्करण के लिए हम इस तरह का जैज कार्यक्रम लेकर आए हैं, जो बीकानेर हाउस में होगा।”

तीन दिवसीय उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव का आगाज अगले साल नौ फरवरी को झीलों के शहर उदयपुर में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493