बर्लिन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में हानोवर को 3-1 से हरा दिया। एक अन्य मैच में हाफेनहेम ने मौजूदा उपविजेता लीपजिग को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
बायर्न के लिए दूसरे हाफ में किंग्सले कोमान और रोबर्ट लेवांडोवस्की ने गोल करते हुए अंतर पैदा किया। बायर्न को 13वें दौर के मुकाबले में मोंचेनग्लादबाद के हाथों 1-2 से से हार मिली थी लेकिन इस हार से उबरते हुए यह चैम्पियन टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई है।
दूसरी ओर, इस साल जर्मन लीग में प्रोमोट किए गए हाफेनहेम ने दो मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ते हुए लीपजिक को अपने घर में मात दी।
इस जीत के साथ हाफेनहेम जर्मन लीग तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि लीपजिग अभी भी दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
dharmpath.com dharmpath