भूमिका की तैयारी के लिए 35 बार देखी ‘एजल’ : सुमित भारद्वाज

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमित भारद्वाज का कहना है कि ‘आयुष्मान भव’ में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने तुर्की टीवी श्रृंखला ‘एजल’ 35 बार देखी।

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमित भारद्वाज का कहना है कि ‘आयुष्मान भव’ में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने तुर्की टीवी श्रृंखला ‘एजल’ 35 बार देखी।

सुमित ने कहा, “मैं ‘आयुष्मान भव’ का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं कृष्णा की भूमिका निभा रहा हूं। मैं रिक्की पटेल के वयस्क किरदार में हूं। कृष्णा अब तक निभाई गई मेरी सभी भूमिकाओं में सर्वश्रेष्ठ किरदार है।”

उन्होंने कहा, “रिक्की ने सराहनीय काम किया है और उनकी भूमिका निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। मैंने किरदार में ठीक तरह से ढलने के लिए 35 बार से अधिक बार टीवी श्रृंखला ‘एजल’ देखी।”

‘आयुष्मान भव’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर होता है। यह एक कृष नाम के बच्चे की कहानी है, जिसे अपनी उम्र के अन्य बच्चों की तरह खिलौनों से खेलना और शरारतें करना पसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493