चैम्पियंस लीग मैच में बार्सिलोना का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे इनिएस्ता

बार्सिलोना (स्पेन), 4 दिसंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबाल क्लब के कप्तान आंद्रेस इनिएस्ता मंगलवार को चैम्पियंस लीग में स्पोर्टिग क्लब के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण इनिएस्ता इस मैच में अनुपस्थित रहेंगे।

स्पेनिश लीग में सेल्टा क्लब के खिलाफ खेले गए मैच में इनिएस्ता टीम के साथ शामिल थे, लेकिन 53वें मिनट में उनके स्थान पर मैदान पर डेनिस सुआरेज को भेजा गया। इस मैच के दौरान, उन्हें मांसपेशियों में खिचाव की समस्या हुई थी।

बार्सिलोना और सेल्टा के बीच खेला गया यह मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था। स्पेनिश क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक संदेश के जरिए इनिएस्ता के बारे में जानकारी दी।

क्लब ने कहा, “मेडिकल टेस्ट के परिणाम से यह बात सामने आई है कि इनिएस्ता की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या है और इस कारण वह बार्सिलोना के साथ अगले मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493