गेटाफे, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। गेटाफे ने स्पेनिश लीग के 14वें दौर में खेले गए मैच में वालेंसिया को 1-0 से मात दी। यह इस सीजन में वालेंसिया क्लब की पहली हार है।
लीग सूची में अब वालेंसिया पहले स्थान पर काबिज बार्सिलोना क्लब से पांच अंक पीछे हो गया है। बार्सिलोना 36 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, वहीं वालेंसिया 31 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
पहले हाफ का मैच दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा। इसके बाद, दूसरे हाफ में अपने अथक प्रयास के कारण गेटाफे को 66वें मिनट में गोल का मौका मिला।
गेटाफे के खिलाड़ी मार्केल बेरगारा ने सफल गोल कर गेटाफे को 1-0 से बढ़त दी। इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए गेटाफे ने वालेंसिया को 1-0 से हराया।
लीग सूची में गेटाफे 19 अंकों के साथ एक स्थान ऊपर उठते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath