मैं शैलियां नहीं देखती : पत्रलेखा

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि वह शैलियों के आधार पर फिल्मों का चयन नहीं करती, उनके लिए पटकथा और किरदार महत्वपूर्ण होते हैं।

‘सिटीलाइट्स’ फिल्म की अभिनेत्री वेब श्रृंखला ‘बोस- डेड/एलाइव’ के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रख रहीं हैं। वह सुपरनेचुरल कॉमेडी ‘नानू की जानू’ में भी दिखाई देंगी।

पत्रलेखा ने कहा, “मैं एक कलाकार हूं, शैलियां नहीं देखती। पटकथा और किरदार मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं और अच्छे लोगों के साथ काम को प्राथमिकता देती हूं।”

‘नानू की जानू’ अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493