एचडब्ल्यूएल फाइनल्स : जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया

भुवनेश्वर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम को यहां जारी हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स (एचडब्ल्यूएल) में सोमवार को जर्मनी के हाथों 0-2 से हार मिली।

पूल-बी में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले, दो दिसम्बर को भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-3 से हार मिली थी। भारत ने हालांकि अपने पहले मैच में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

जर्मनी ने भारत के खिलाफ 17वें और 20वें मिनट में गोल किए। मैच का पहला गोल मार्टिन हानेर ने पेनाल्टी कार्नर पर किया जबकि दूसरा गोल मैट्स ग्रैमबुश ने किया। यह एक फील्ड गोल था।

भारत के खाते में तीन मैचों से सिर्फ एक अंक हैं। वह पूल-बी में चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर जर्मनी है, जिसके खाते मे सात अंक हैं। जर्मनी ने दो मैच जीते हैं जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

इंग्लैंड के खाते में चार अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया ने तीन ड्रॉ मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेल रही हैं। सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। इस लिहाज से भारत का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। अब उसे नॉकआउट दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब की उम्मीदें बनाए रखनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493