मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता विद्युत जमवाल की अगली फिल्म ‘जंगली’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू हुई।
मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता विद्युत जमवाल की अगली फिल्म ‘जंगली’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू हुई।
प्रोडक्शन कंपनी जंगली पिक्च र्स के ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की गई थी।
तस्वीर के साथ लिखा था, “चक रसेल द्वारा निर्देशित और विद्युत जामवाल के अभिनय से सजी हमारी अगली फिल्म ‘जंगली’ की शूटिंग आज से शुरू। यह 19 अक्टूबर, 2018 में दशहरा के दिन रिलीज होगी। ‘जंगली’।”
‘जंगली’ मनुष्य और हाथियों के बीच एक अनूठे संबंध पर आधारित है और यह अगले साल 19 अक्तूबर को दशहरा पर रिलीज होगी।
चक रसेल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण जंगली पिक्च र्स द्वारा किया जा रहा है। रसेल इससे पहले ‘द मास्क’, ‘इरेजर’ और ‘द स्कोर्पियन किंग’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
‘जंगली’ एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है।
इससे पहले ‘बादशाहो’ में नजर आ चुके विद्युत फिल्म में पशु चिकित्सक की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath