‘द रिदम सेक्शन’ के सेट पर घायल हुईं ब्लैक लिवली

लॉस एंजेलिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ब्लैक लिवली आगामी फिल्म ‘द रिदम सेक्शन’ के सेट पर घायल हो गईं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ पर चोट आई है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, पैरामाउंट स्टूडियो ने सोमवार को पुष्टि की है कि चोट लगने के कारण प्रोडक्शन का काम रोक दिया गया।

फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, “पैरामाउंट, ग्लोबल रोड और प्रोड्यूसर माइकल जी विल्सन और बारबरा ब्रोकोली ने पुष्टि की है कि ‘द रिदम सेक्शन’ का फिल्मांकन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है, क्योंकि एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान ब्लैक लिवली के हाथ में चोट लग गई है। शूटिंग जल्द ही फिर शुरू होगी।”

पैरामाउंट ने फिल्म रिलीज की तारीख 22 फरवरी, 2019 तय की थी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि अभिनेत्री के चोट लगने से फिल्म रिलीज प्रभावित होगी या नहीं।

‘द रिदम सेक्शन’ मार्क बर्नल के चार ब्रिटिश उपन्यासों की ‘स्टेफनी पैट्रिक’ श्रृंखला के पहले उपन्यास पर आधारित है। लिवली इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493