जे अब्राम्स संग ‘स्टार ट्रेक’ बनाना चाहते हैं क्वेंटिन टारंटिनो

लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता क्वेंटिन टारंटिनो निर्माता जे जे अब्राम्स के साथ फिल्म ‘स्टार ट्रेक’ की अगली कड़ी बनाने की योजना बना रहे हैं।

‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता के पास वैज्ञानिक कल्पना पर आधारित फिल्म श्रृंखला की अगली कड़ी के लिए बहुत अच्छा विचार है और उन्होंने अब्राम्स के साथ यह विचार साझा किया है।

टारंटिनो और अब्राम्स पटकथा लेखन के लिए तैयारियां कर रहे हैं अगर पटकथा दोनों पक्षों को पसंद आ जाती है तो टारंटिनो इस फिल्म को निर्देशित कर सकते हैं और अब्राहम इसका निर्माण कर सकते हैं।

‘स्टार ट्रेक’ परियोजना संभवत: टारंटिनो की अंतिम फिल्म हो सकती है। उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में पुष्टि की थी कि उनकी दसवीं फिल्म उनकी आखिरी फिल्म होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493