थेरेसा मे की हत्या की साजिश नाकाम : रिपोर्ट

लंदन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने कथित तौर पर इस्लामिक कट्टरपंथियोंद्वारा प्रधानमंत्री थेरेसा मे की हत्या करने की योजना को नाकाम कर दिया।

‘स्काई न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, मे के खिलाफ रची गई नाकाम साजिश को एक विस्फोटक उपकरण से अंजाम दिया जाना था जिसके तहत आतंकवादियों ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर स्थित मे के निवास के सामने विस्फोट करने की योजना बनाई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का मानना है कि आतंकवादियों की डाउनिंग स्ट्रीट पर विस्फोटक उपकरण के जरिए विस्फोट करने और थेरेसा मे की हत्या करने की योजना थी।

स्काई के अनुसार, यह साजिश 2017 में रची गई कई योजनाबद्ध हमलों की साजिश में से एक थी जिसे पुलिस और ब्रिटिश सुरक्षा सेवाएं रोकने में सक्षम रहीं।

यह मंगलवार रात तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि योजना किस चरण तक पहुंची थी और इस मामले में किसी संदिग्ध को पकड़ा गया है या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493