हॉरर कॉमेडी में साथ दिखेंगे श्रद्धा, राजकुमार

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

श्रद्धा ने बुधवार को ट्वीट किया, “मैं यह बताते हुए बहुत उत्साहित हूं कि मैं पहली बार अपने पसंदीदा अभिनेता राजकुमार राव और हास्यप्रद निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ अपनी तरह की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करूंगी।”

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह राज और डीके द्वारा निर्देशित होगी। इससे पहले वे ‘शोर इन द सिटी’, ‘गो गोआ गॉन’, ‘हैप्पी एंडिंग’ और ‘ए जेंटलमेन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म के अन्य विवरणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493