युवा नहीं दिखना चाहतीं इस्ला फिशर

लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री इस्ला फिशर युवा नहीं दिखना चाहती। उनका कहना है कि उनकी उम्र जितनी है, वह उतनी ही उम्र की दिखने में खुश हैं।

लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री इस्ला फिशर युवा नहीं दिखना चाहती। उनका कहना है कि उनकी उम्र जितनी है, वह उतनी ही उम्र की दिखने में खुश हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फिशर ने बैलेंस मैग्जीन को बताया, “मैने इसके लिए प्रयास छोड़ दिया है और मैने उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को दिल से स्वीकार करने का फैसला किया है। मैं युवा दिखना नहीं चाहती। मैं अपनी उम्र के हिसाब से सही दिखना चाहती हूं। इस समझ ने मेरा जीवन बहुत आसान बना दिया है।”

वह खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं, पूरी रात सोती हैं और स्वस्थ आहार लेती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत-सारा पानी भी पीती हूं। यह सुनिश्चित करती हूं कि रात में सात घंटे की नींद पूरी करूं और स्वच्छ आहार का सेवन करूं।”

फिशर मेडिटेशन भी करती हैं और वह तनाव से दूर रहने का श्रेय रिलेक्शेसन थेरेपी को देती हैं, हालांकि वह जिम नहीं जातीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493