चैम्पियंस लीग : गलती से चेल्सी के खिलाफ ड्रॉ खेल बैठा एटलेटिको

लंदन, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अपने ही खिलाड़ी की गलती के कारण एटलेटिको मेड्रिड को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। इस गलती के कारण एटलेटिको चैम्पियंस लीग में चेल्सी के खिलाफ खेला गया मैच ड्रॉ कर बैठा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्टैम्फोर्ड ब्रिज स्टेडियम में मंगलवार रात लीग के ग्रुप-सी में खेला गया मैच चेल्सी और एटलेटिको के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा।

पहले हाफ का मैच दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा। इसके बाद सॉल निगुएज ने 56वें मिनट में गोल कर एटलेटिको का खाता खोला।

चेल्सी के खिलफ 0-1 से बढ़त हासिल कर चुका एटलेटिको लगभग जीत हासिल कर चुका था, लेकिन अपने ही खिलाड़ी की ओर से की गई गलती के कारण वह इस जीत से वंचित रह गया।

एटलेटिको के खिलाड़ी स्टीफन सेविक ने 75वें मिनट में अपने ही पाले में गोल करने की गलती की और इसका फायदा चेल्सी को हुआ। चेल्सी ने इस गोल से एटलेटिको के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, चेल्सी ने एटलेटिको को गोल करने का मौका नहीं दिया और इस कारण यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493