चैम्पियंस लीग : बायर्न ने पीएसजी को हराया

बर्लिन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोरेंटिन टोलिसो की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मेन क्लब को चैंपियंस लीग के ग्रुप बी के आखिरी मैच में 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एलियांज एरीना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मैच में जीत हासिल करने के बावजूद बायर्न ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर ही रह गया।

ग्रुप-बी में शीर्ष पर काबिज पीएसजी और बायर्न के अंक बराबर हैं, लेकिन जर्मनी का क्लब बार्यन गोल के अंतर से पिछड़ा हुआ है। उसे पहला स्थान हासिल करने के लिए चार और गोल की जरूरत थी, लेकिन वह इतने अंतर से जीत हासिल नहीं कर पाया।

रॉबर्ट लेवानडॉस्की की ओर से आठवें मिनट में किए गए गोल से बायर्न ने अपना खाता खोला। इसके बाद, रोड्रिगेज से मिले पास को 37वें मिनट में टोलिसो ने गोल में तब्दील कर क्लब को 2-0 की बढ़त दी।

पीएसजी के लिए इस मैच में एकमात्र गोल केलियान मबाप्पे ने 50वें मिनट में किया।

टोलिसो ने 69वें मिनट में गोल कर बार्यन को पीएसजी पर 3-1 से बढ़त दी और इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए क्लब ने जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493