केली को थी प्रेमी से प्रस्ताव की उम्मीद

लंदन, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मॉडल व अभिनेत्री केली ब्रूक का कहना है कि उन्हें लगा था कि पेरिस में छुट्टियों के दौरान उनके प्रेमी जेरेमी पारिसी उन्हें प्रपोज करेंगे।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रूक दो वर्षो से पारिसी के साथ डेटिंग कर रही हैं। वह इस बात को लेकर आश्वस्त थीं कि कुछ समय पहले पेरिस जाने के लिए उन्होंने सवाल किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, अब वह रोमांस की उम्मीद कर रही हैं।

ब्रूक ने कहा, “जेरेमी के लिए यह अच्छी जगह थी, जहां वह प्रपोज कर सकता था। मुझे लगा था कि ऐसा होने वाला है, लेकिन नहीं हुआ, इसलिए मैं हैरान थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493