जेरुसलम के दर्जे पर सऊदी अरब ने ट्रंप की घोषणा की निंदा की

रियाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरुसलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दिए जाने के फैसले की निंदा की। अमेरिका के इस कदम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।

सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी रॉयल कोर्ट ने एक बयान में इस तरह के ‘गैर जिम्मेदाराना व अवांछनीय कदम’ पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया कि इससे फिलिस्तीन-इजरायल विवाद और जटिल हो गई है।

ट्रंप ने बुधवार को दशकों की अमेरिकी नीति के उलट जेरुसलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी। उन्होंने अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से जेरुसलम ले जाने का निर्देश दिया।

सऊदी बयान में कहा गया, “यह फैसला जेरुसलम में फिलिस्तीनी लोगों के उन ऐतिहासिक व स्थायी अधिकारों के साथ बड़े पक्षपात का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्हे अंतर्राष्ट्रीय संकल्पों व अंतर्राष्ट्रीय समुदायों द्वारा समर्थन व मान्यता मिली हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493