कासिडी ने बेटी को वसीयत से दूर किया

लॉस एंजेलिस, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। दिवंगत अमेरिकी अभिनेता डेविड कासिडी अपनी ज्यादातर जायदाद अपने बेटे के नाम कर गए हैं और उन्होंने अपनी वसीयत से अपनी बेटी को पूरी तरह अलग किया हुआ है।

‘पैट्रिज फैमिली’ अभिनेता का 21 नवंबर को निधन हुआ था।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड 1,50,000 डॉलर की संपत्ति अपने बेटे बीयू कासिडी के नाम कर गए हैं।

‘द ब्लास्ट’ पत्रिका द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक, डेविड ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका अपनी बेटी के लिए अपनी संपत्ति से कोई भी चीज छोड़ने का इरादा नहीं है।

कासिडी ने अपनी वसीयत में लिखा, “कैथरीन एवलिन कासिडी को कोई फायदा न देने का मेरा खुद का इरादा है।”

वर्ष 2004 में बनी इस वसीयत के निजी प्रतिनिधि के तौर पर उनकी पूर्व पत्नी सुसैन का नाम था, लेकिन 2006 में तलाक के बाद उनके कजिन वसीयत के प्रतिनिधि नामित किए गए।

केटी ने बताया कि कई सालों तक संबंधों में खटास रहने के बावजूद वह अपने पिता के गुजरने के ठीक पहले उनके पास पहुंची थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493