मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिमें बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।
शशि कपूर की तस्वीर के आसपास मोमबत्तियां जलाई गईं और उनकी लोकप्रिय फिल्मों के दृश्यों को पर्दे पर दिखाया गया।
शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया था।
कपूर परिवार के सदस्यों सहित फिल्म इंडस्ट्री से उनके सहयोगी और दोस्त शामिल हुए, जिसमें वहीदा रहमान, सिमी ग्रेवाल, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरी और रेखा थीं। उनके परिवार से नीतू सिंह, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, राजीव कपूर, अरमान और आदर सहित कई अन्य भी थे।
रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर मां बबीता के साथ पहुंची, जबकि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर और शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी शामिल हुए।
समारोह में रानी मुखर्जी, सोहा अली खान, उनके पति कुणाल खेमू, रोहन सिप्पी, मिलन लुथरिया, चंकी पांडे, नंदिता दास, अहाना कुमार, आशुतोष गोवारिकर, किरण राव, अब्बास-मस्तान, सुनील शेट्टी, मधुर भंडारकर, अभिजीत जोशी, विधु विनोद चोपड़ा, रोनित रॉय, उदित नारायण, रमेश तोरानी, विपुल शाह, सोनाली कुलकर्णी, हंसल मेहता, जोया अख्तर और सुधीर मिश्रा जैसी कई दिग्गज हस्तियां उपस्थित हुईं।
शशि कपूर ‘द हाउसहोल्डर’ और ‘शेक्सपियर वल्लाह’ जैसी अंग्रेजी फिल्मों सहित 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath