चेन्नई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार गौतम मेनन की कार हाल ही में दुर्घटना का शिकार हुई थी। इस घटना के बाद गौतम का कहना है कि वह ठीक हैं और शूटिंग फिर से शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं।
मेनन की कार कथित रूप से राजमार्ग पर ट्रक से जा टकराई थी।
उन्होंने इसके बाद रात में ट्वीट कर कहा, “चिंता और शुभकामनाओं का आभारी हूं। जीवन बदलने का अनुभव। मैं ठीक हूं और फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं। धन्यवाद, खासकर एचसीएल के गोपालकृष्णन को, कल रात उनकी दयालुता से मेरा लोगों पर विश्वास बहाल हुआ है।”
फिल्मकार को ‘काका काका’, ‘वारनम आयिरम’ और ‘विन्नय्थान्दि वारुवाया’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
मेनन बॉलीवुड में ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘एक दीवाना था’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath