‘जीनियस’ निर्देशक ने आयशा का गर्मजोशी से स्वागत किया

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जीनियस’ के सेट पर अभिनेत्री आयशा जुल्का का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अनिल ने गुरुवार को दिग्गज फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी अभिवादन किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “‘जीनियस’ परिवार में आयशा जुल्का का गर्मजोशी से स्वागत। मिथुन दा, नवाज और नई सुंदर लड़की के साथ उत्कर्ष का परिचय। उसकी तस्वीर जल्द साझा करेंगे।”

‘जीनियस’ में अनिल के बेटे प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होंने वर्ष 2001 की फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ में बाल-कलाकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में थे।

बताया जा रहा है कि ‘जीनियस’ एक युवक की कहानी है, जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रइत हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493