नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुजरात क्षेत्र के अपने वरिष्ठ आयकर विभाग के अधिकारी को रिश्वत मांगने के मामले में निलंबित कर दिया है।
सीबीडीटी ने गुजरात क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में तैनात आयकर के उपायुक्त डी.के. मीणा को जांचकर्ता मामले में करदाता को परेशान करने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह के व्यवहार और भ्रष्टाचार के लिए विभाग की शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) नीति है।
विज्ञप्ति के अनुसार, “अधिकारी ने मामले की मनमुताबिक जांच के लिए करदाता के चार्टर्ड एकाउंटेंट के माध्यम से रिश्वत की मांग की थी।”
विज्ञप्ति के अनुसार, “बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिग भी बरामद कर ली गई है, जिसमें मामले का निपटान करने के लिए विभाग के अधिकारी द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की राशि का भी जिक्र है।”
विभाग के सतर्कता निदेशालय ने हालांकि इस मामले में गंभीर चूक और अनियमितताएं पाई हैं। इस मामले की जांच हो रही है और जांच के परिणामों के आने तक मीणा को निलंबित कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath