शाहिद ने ‘पद्मावती’ के समर्थन के लिए कंगना का शुक्रिया अदा किया

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पद्मावती’ में प्रमुख भूमिका निभा रहे अभिनेता शाहिद कपूर ने ‘रंगून’ फिल्म की सह-कलाकार कंगना रनौत को फिल्म का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि रचनात्मक लोगों को डरना नहीं चाहिए।

रीबॉक फिट टू फाइट अवार्ड समारोह में गुरुवार रात उपस्थित हुए शाहिद ने कहा, “आप आभारी महसूस करते हैं जब लोग आपकी सहायता करते हैं, इसलिए मैं कंगना (रनौत) और ‘पद्मावती’ के लिए बोलने वालों का आभारी हूं, वे बहुत अच्छे और बहादुर हैं जो सामने आए और खुद को अभिव्यक्त किया।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी गुस्सा आता है, कभी-कभी लोग भावनात्मक हो जाते हैं, कभी-कभी वे इसे तार्किक ढंग से तोड़ते हैं लेकिन फिल्म उद्योग में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो फिल्म के लिए सामने आए और इस पर बोला।”

फिल्म के खिलाफ मचे हड़कंप से क्या उन्हें जर लगता है, इस पर शाहिद ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि डर सही शब्द है। मुझे नहीं लगता कि रचनात्मक लोगों को डरना चाहिए क्योंकि आप संकुचित होने पर कुछ रच नहीं सकते। आप अगर स्वतंत्र और खुले नहीं हैं तो कुछ बना नहीं सकते। मुझे लगता है कि कला बड़े पैमाने पर समाज का एक प्रतिबिंब है। इसलिए विशेष रूप से लोकतंत्र में, स्वतंत्रता की एक निश्चित भावना से स्वयं को व्यक्त करना महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493