यमन के बाजारों पर हवाई हमले, 6 मरे

सना, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सऊदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा शनिवार को यमन के दो लोकप्रिय बाजारों पर किए गए हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेहम जिले के एक चिकित्सक के हवाले से बताया कि हमले का निशाना बने दो बाजारों में से एक खालाका बाजार है जो राजधानी सना से करीब 30 किलोमीटर दूर नेहम जिले में स्थित है। खालाका बाजार में हुए हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और दर्जनों दुकानदार घायल हो गए।

चिकित्सक ने सिन्हुआ को फोन पर बताया कि हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि अपराह्न के समय जब हवाई हमले हुए उस समय बाजार में काफी भीड़भाड़ थी।

एक प्रांतीय चिकित्सक के अनुसार, हवाई हमले का दूसरा निशाना हुदेदाह शहर के जाबिद जिले में स्थित बाजार को बनाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

चिकित्सक ने बताया कि हमले में कई दुकानें नष्ट हो गईं।

हौती द्वारा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की हत्या के छह दिन बाद युद्ध की स्थिति बढ़ गई है। सालेह ने अपना पक्ष बदलते हुए गठबंधन का समर्थन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493