जोआन कोलेंस ब्यूटी ट्रेंड फॉलो नहीं करतीं

लॉस एंजेलिस, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री जोआन कोलेंस का कहना है कि उन्होंने कभी भी सौंदर्य संबंधी ट्रेंड का अनुसरण नहीं किया।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, जोआन (84) अपनी एक महिला मित्र की सलाह पर गौर करके इन ट्रेंड से बचती रही हैं।

कोलेंस ने ओके पत्रिका को बताया, “मेरी एक मित्र ने कई वर्षो पहले मुझे एक सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, तुम्हें इन ट्रेंड को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। उम्र के तीसरे दशक के पड़ाव में कुछ ऐसा ढूंढो, जो तुम्हारे व्यक्तित्व पर फबे और फिर उसका अनुसरण करती रहो।”

कोलेंस कहती हैं, “इसलिए मेरे मेकअप में इतना बदलाव नहीं आया। मैं अभी भी भड़कीली लिपस्टिक लगाती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493