रजनीकांत ने जन्मदिन की बधाइयों के लिए दिया धन्यवाद

चेन्नई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिल फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने अपने 67वें जन्मदिन पर राजनीतिक क्षेत्र, फिल्म-जगत और खेल जगत की हस्तियों से मिली बधाइयों के लिए आभार व्यक्त किया है।

चेन्नई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिल फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने अपने 67वें जन्मदिन पर राजनीतिक क्षेत्र, फिल्म-जगत और खेल जगत की हस्तियों से मिली बधाइयों के लिए आभार व्यक्त किया है।

रजनीकांत को मंगलवार को उनके 67वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कमल हासन, सचिन तेंदुलकर और थिरू ओ. पन्नेरसेल्वम सहित कई हस्तियों ने बधाई दी थी।

रजनीकांत ने मंगलवार रात ट्वीट किया, “मेरे जन्मदिन पर बधाई देने के लिए मेरे सभी राजनीतिक मित्रों, फिल्म-उद्योग के मित्रों, खेल क्षेत्र से दोस्तों और अन्य सभी शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया।”

रजनीकांत ने अमिताभ का अलग से शुक्रिया अदा किया।

सुपरस्टार ने फिल्म ‘2.0’ के सह-कलाकार अक्षय को बधाई देते हुए लिखा, “शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय।”

रजनीकांत ने ट्वीट किया, “प्रिय शाहरुख खान जी, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

‘शिवाजी’ फिल्म के अभिनेता को तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री थिरु ओ.पन्नीरसेल्वम की ओर से भी बधाई संदेश मिला था।

इसके लिए उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सम्मानीय थिरु ओ.पन्नीरसेल्वम मुझे जन्मदिन की बधाई देने के लिए पत्र भेजने के लिए आपका धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493