न्यूयॉर्क, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयरों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। डॉव जोंस रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों का इजाफा किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 80.63 अंकों यानी 0.33 फीसदी की मजबूती के साथ 24,585.43 पर बंद हुआ।
एसएंडपी 500 सूचकांक 1.26 अंकों यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,662.85 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 13.48 अंकों यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 6,875.80 पर बंद हुआ।
dharmpath.com dharmpath