सोमालिया : आत्मघाती हमले में 13 की मौत

मोगादिशु, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां एक पुलिस अकादमी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई व 15 अन्य लोग घायल हो गए।

मोगादिशु, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां एक पुलिस अकादमी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई व 15 अन्य लोग घायल हो गए।

सोमालियाई अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हताहतों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी हैं। यह घटना तब घटी जब अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे थे।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493