मेरे पति को मेरी नकारात्मक भूमिकाएं पसंद नहीं हैं : नवीना

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नवीना बोले ने बताया कि उनके पति करण जीत को उनकी नकारात्मक भूमिकाएं पसंद नहीं हैं।

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नवीना बोले ने बताया कि उनके पति करण जीत को उनकी नकारात्मक भूमिकाएं पसंद नहीं हैं।

नवीना टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में मुख्य खलनायिका टीया कपूर की भूमिका में हैं। इसमें वह मुख्य जोड़ी शिवाय (नकुल मेहत) और अनिका (सुरभि चंदना) की जिंदगी में खलल डालने का काम करती हैं।

उन्होंने बताया, “मेरे पति मुझसे कहते हैं कि भले ही वह मेरे ‘इश्कबाज’ में काम करने से खुश हैं, लेकिन उन्हें टीया पसंद नहीं है। वह अच्छी नहीं है और पति अच्छाई में यकीन करते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, जब भी टीया स्क्रीन पर आती है, तो वह सोच में पड़ जाते हैं कि मैं असल जिंदगी में किस तरह अच्छी हूं और पर्दे पर बुरी, इस बात को छोड़ दें तो उन्हें यह शो देखना पसंद है।”

‘इश्कबाज’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493