नासा के अंतरिक्ष यात्री देखेंगे ‘स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी’

वाशिंगटन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी’ इस सप्ताह रिलीज होने वाली है वहीं, अंतरिक्ष रोमांच पर आधारित इस फिल्म को आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सदस्य भी देख पाएंगे।

नासा के सार्वजनिक मामलों के अधिकारी डैन हुओत ने ‘इनवर्स’ से कहा, “मैं यह पुष्टि करता हूं कि आईएसएस का चालक दल कक्षा में इस फिल्म को देख पाएगा।”

अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर डिजिटल फाइलों या फिर लैपटॉप व किसी स्टैंडर्ड प्रोजेक्टर पर देखते हैं।

‘द वर्ज’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, आईएसएस में अंतरिक्ष यात्रियों का फिल्मों का आनंद लेना असामान्य बात नहीं है और अंतरिक्ष स्टेशन में नई व पुरानी दोनों तरह की 500 से अधिक फिल्मों का भंडार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493