प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में प्रेरणादायी व्याख्यान देंगी

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार व यूनिसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा पेंगुइन वार्षिक व्याख्यान 2017 के तहत 26 दिसंबर को ‘ब्रेकिंग द ग्लास सिलिंग, चेसिंग ए ड्रीम’ पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान देंगी।

एक बयान में कहा गया है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने वैश्विक रूप से लोकप्रिय सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया है। प्रियंका ने अपने लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के जरिए वैश्विक स्तर पर जबरदस्त उपस्थिति दर्ज की है।

बयान के मुताबिक, आज भारतीय युवाओं के लिए प्रियंका चोपड़ा उत्साह की प्रतिमूर्ति हैं, जो अपनी सहज प्रवृत्ति, धैर्य, बुद्धिमत्ता व आर्कषण के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका के सोशल मीडिया पर दुनिया भर में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।

प्रियंका के पहले के सफर के बारे में बताते हुए कहा गया है, “प्रियंका को एक कलाकार के तौर पर भारत व दुनिया के लोगों का बहुत सारा प्यार मिला। उनकी पहचान एक वैश्विक भारतीय की बनी है। प्रियंका अपने परोपकारी कार्यो के लिए यूनिसेफ की सद्भावना दूत हैं। वह एक ऐसी युवती हैं, जिन्होंने प्रचलित प्रथाओं को तोड़कर अंतर्राष्ट्रीय स्टारडम को हासिल किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493