कम मेकअप वाली भूमिकाएं करना चाहती हैं एमी जैक्सन

गुरुग्राम, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैक्सन का कहना है कि वह ऐसी भूमिकाओं की तलाश में हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा मेकअप नहीं करना पड़े। हालांकि, एक लड़की होने के नाते उन्हें अपने लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है।

एमी ने यहां आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं ऐसी भूमिकाओं की तलाश में हूं, जिसमें ज्यादा भड़काऊ मेकअप नहीं हो। जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूं तब मैं मेकअप बिल्कुल नहीं करती क्योंकि मैं इससे बोर हो चुकी हूं।”

उन्होंने हालांकि, आगे कहा, “मैं एक लड़की हूं और मैं शूटिंग के दौरान मेकअप करना और अपने लुक के साथ प्रयोग करना पसंद करती हूं, लेकिन मैंने यह देखा है कि मेकअप में काफी रसायन होते हैं, इसलिए यह वास्तव में त्वचा पर दुष्प्रभाव डालते हैं, इसलिए मैं कुछ ऑर्गेनिक उत्पाद भी प्रयोग करती हूं। ”

एमी यहां पॉन्ड्स इंस्टीट्यूट के स्किन एडवाइजर लाइन (ए.एस.एल) को लॉन्च करने आई थीं। यह एक मोबाइल स्किनकेयर एप्लिकेशन है, जो महिलाओं को उनकी त्वचा को अच्छे से समझने में मदद करता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493