‘अय्यारी’ में मनोज, सिद्धार्थ का नया लुक सामने आया

मुंबई, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के बाद नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों अभिनेताओं का लुक सामने आ गया है और दोनों ही अभिनेता जवान की पोशाक में खूब फब रहे हैं।

फिल्म का विषय गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिहाज से सटीक है। इंटेलिजेंस एजेंसी, सशस्त्रबलों आदि की पृष्ठभूमि पर फिल्में बनाने में अब नीरज पांडे माहिर हैं।

नीरज उन फिल्मों को बनाते है जिसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित होती हैं और उनकी यह खासियत हर बार दर्शको का ध्यान अपनी तरफ खींचती है।

नीरज पांडे को ‘ए वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’, ‘बेबी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

नीरज पांडे ने बताया, “अय्यारी एक खास प्रोजेक्ट है। अय्यारी बताती है कि संकट की घड़ी में सैनिक को किस चीज का सहारा लेना पड़ता है। उनकी बुद्धिमत्ता, तीक्ष्णता केवल अपने ही दल को नहीं बल्कि शत्रुओं से भी सम्मान पाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493