‘यूथक्वेक’ ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित

लंदन, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘यूथक्वेक’ शब्द को वर्ष 2017 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है।

यह शब्द हजारों मतदाताओं के बीच ‘राजनीतिक जागृति’ को दर्शाता है।

बीबीसी के अनुसार, इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1960 के देशक में वोग की संपादक डियाना व्रीलैंड ने किया था। उन्होंने इसका इस्तमाल फैशन, संगीत और प्रवृत्ति में अचानक आए परिवर्तन को समझाने के लिए किया था।

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने यूथक्वेक को ‘1960 के दशक में छात्रों और युवाओं के बीच होने वाली कट्टरपंथी राजनीतिक और सांस्कृतिक उथल-पुथल की श्रृंखला’ के रूप में परिभाषित किया है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने हाल में हुए पुनरुत्थान को देखते हुए इस शब्द का इस्तेमाल युवाओं द्वारा राजनीति में लाए जाने वाले बदलावों को परिभाषित करने के लिए किया गया है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के कैस्पर ग्रैथवोल ने कहा कि यह शब्द पहली पसंद नहीं थी।

लेकिन उन्होंने कहा कि 2017 के दौरान रोजाना होने वाले भाषणों में इस शब्द का इस्तेमाल पांच गुना बढ़ गया था।

उन्होंने कहा, “ब्रिटेन में इस शब्द का इस्तेमाल आम चुनावों में युवाओं के प्रभाव का वर्णन करने के लिए किया गया था। उस दौरान यह शब्द सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया।”

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने कहा कि मुश्किल और विभाजनकारी वर्ष के बाद यह शब्द एक उम्मीद जगाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493