‘दासदेव’ की पारो के चरित्र से है प्यार : ऋचा चड्ढा

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी आगामी फिल्म ‘दासदेव’ में पारो के किरदार में नजर आएंगी। ऋचा ने कहा कि उन्हें पारो का चरित्र बहुत पसंद है।

ऋचा फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “इस चरित्र को कई बार फिल्मों में अलग-अलग लोगों द्वारा निभाया गया है और यह कुछ ऐसा है, जिसे निभाने के दौरान मुझे भी मजा आ रहा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे पारो के किरदार से प्यार है। शहर के सभी पुरुषों को उससे अपने-अपने तरीके से प्यार है। उन सभी का अपना तरीका है और वह इससे परेशान नहीं होती है। वह देव से प्यार करती है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की समकालीन राजनीति पर आधारित है, जिसे मैं काफी पसंद करती हूं।”

फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा हैं। इससे पहले फिल्म का शीर्षक ‘और देवदास’ था।

मिश्रा के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा, “मुझे लगता है कि हर कलाकार को एक बार सुधीर मिश्रा के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि आप उनसे बहुत-कुछ सीख सकते हैं। वह उन निर्देशकों में एक हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी। बल्कि मैंने उनके लिए कई बार ऑडिशन भी दिए, लेकिन कुछ हुआ नहीं।”

‘दासदेव’ में अदिति राव हैदरी और राहुल भट्ट भी हैं। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493