कुणाल रॉय कपूर महान अभिनेता हैं : शेनाज ट्रेजरी

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शेनाज ट्रेजरी ने कुणाल रॉय कपूर के साथ ‘कालाकांडी’ की शूटिंग के दौरान मजेदार वक्त बिताया।

‘कालाकांडी’ में सैफ अली खान, दीपक डोबरियाल, विजय राज, कुणाल, सोभिता धूलिपाला, अक्षय ओबरॉय, ईशा तलवार, शिवम पाटिल, अमायरा दस्तूर और नील भूपलम जैसे सितारे भी हैं।

इस फिल्म का निर्देशन ‘डेली बेली’ के लेखक अक्षत वर्मा ने किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है।

शेनाज ने कहा, “‘कालाकांडी’ की शूटिंग मेरे लिए भावनात्मक है। ‘डेली बेली’ के लेखक अक्षय और मैंने इसकी शूटिंग के मजेदार वक्त का आनंद लिया। कुणाल रॉय कपूर, विजय राज और मैंने ‘डेली बेली’ के बाद ‘कालाकांडी’ में दोबारा साथ काम किया।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अक्षत भारत के सबसे बेहतरीन लेखक हैं और निर्माता व लेखक के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म में काम करना सम्मानित होना है। कुणाल सहज, मजेदार और महान अभिनेता हैं और हम दोनों ‘डेली बेली’ की यादों को लेकर भावुक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493