हैले बेरी ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया

लॉस एंजेलिस, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हैले बेरी ने संगीत निर्माता एलेक्स डा किड से अपना रिश्ता टूटने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ अलग तरह से अपना दर्द साझा किया।

उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि वह प्यार से ऊब चुकी हैं।

‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्कर विजेता ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को रस्सियों से बने दिल के आकार की एक तस्वीर साझा की, जिसमें तीन इमोजी भी नजर आ रहे हैं।

हैले द्वारा इस पोस्ट को साझा किए जाने से कुछ घंटों पहले ही खुलासा हुआ था कि बेरी (51) और संगीत निर्माता कुछ महीनों तक डेट करने के बाद अलग हो गए हैं।

इस पूर्व जोड़ी ने पहली बार सितंबर में अपने संबंध का खुलासा किया था और उस वक्त इन्होंने एकसाथ अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं।

बेरी ने बुधवार को भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप का संकेत दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493