‘सूरमा’ का भारतीय शेड्यूल पूरा

मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सूरमा’ का भारतीय शेड्यूल पूरा हो गया।

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “और यह ‘सूरमा’ का इंडिया शेड्यूल पूरा हुआ और इस कहानी को आपसभी के समक्ष 29 जून, 2018 को पेश करने की तैयारी में।”

उल्लेखनीय है कि 30 वर्षीया अभिनेत्री अब सर्बिया में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगी।

शाद अली द्वारा निर्देशित ‘सूरमा’ पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक है। इससे पहले वह ‘सत्या’ और ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं। इसमें अभिनेता अंगद बेदी भी बिक्रमजीत के रूप में दिखाई देंगे। वह पाकिस्तानी हॉकी टीम के सदस्य के रूप में अतिथि भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493