गंतव्य से भटकने पर सूचित करेगा गूगल मैप

सैन फ्रांसिस्को, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। गूगल मैप्स उन यात्रियों के लिए एक नया उपयोगी फीचर जोड़ने जा रहा है जो बस या ट्रेन की सवारी के दौरान अपने रास्ते से भटक जाते हैं। इसके जरिए उपयोगकर्ता को अब एक पुश नोटिफिकेशन मिलेगा जो उन्हें उनके गंतव्य पर पहुंचाने में मदद करेगा।

द वर्ज ने शुक्रवार देर रात खबर दी है कि अक्सर बड़े पैमाने पर यात्री किसी कारणवश अपना गंतव्य भूल जाते हैं। लेकिन अब, आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा।

गूगल मैप आपको कदम दर कदम ड्राइविंग दिशानिर्देश सूचनाएं प्रदान करता है और अब, नई सुविधा में एप एक पुश नोटिफिकेशन भेजेगा, जब उपयोगकर्ता अपने गंतव्य पर पहुंचने वाला होगा।

यह सुविधा विशेष रूप से एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते वक्त सहायता प्रदान करेगी।

इस फीचर के लिए एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर गूगल मैप में लॉग इन करें, गंतव्य को डाले, ट्रांजिट के लिए दिशानिर्देशों का चयन करें और नए फीचर का उपयोग करने के लिए जिस मार्ग पर जाना चाहते हैं उस पर टैप करें।

हालांकि यह अवधारणा पूरी तरह से नई नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493