सिनिटा आत्मकथा लिखने की योजना बना रहीं

लॉस एंजेलिस, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। गायिका सिनिटा अपनी आत्मकथा में अपने जीवन के रहस्यों का खुलासा करने के लिए तैयार हैं।

वर्ष 1980 के दशक में सिमोन कॉवेल और अभिनेता ब्रैड पिट के साथ डेटिंग कर चुकीं सिनिटा ने बताया कि वह नए साल में अपने जीवन के बारे में सबकुछ अपनी किताब में प्रकाशित कर रही हैं।

सिनिटा ने ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “मेरी अल्बम नए साल पर आ रही है और किताब रोमांचक है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए इसके लिए उत्साहित हूं। यह आत्मकथा है और काफी समय बाद आ रही है।”

‘द एक्स फैक्टर’ से बाहर होने के बाद सिनिटा का कॉवेल के साथ सार्वजनिक तौर पर झगड़ा किया था, लेकिन बाद में दोनों की सुलह हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493