‘काल भैरव रहस्य’ से जुड़े प्रकाश रामचंद्रानी

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता प्रकाश रामचंद्रानी टेलीविजन धारावाहिक ‘काल भैरव रहस्य’ में यशराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

प्रकाश ने कहा, “मैं इस नए शो को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मेरी भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण है। कहानी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव हैं और जो किरदार निभा रहा हूं, यह रोमांचित करता है।”

उन्होंने कहा, “मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दर्शकों को यह भूमिका पसंद आएगी। जिन कलाकारों और टीम के साथ मैं काम कर रहा हूं, वो काफी मदगार हैं। शो के निर्देशन धर्मेश मेरे पुराने दोस्त हैं और मैं खुश हूं कि मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिला।

प्रकाश इससे पहले ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

‘काल भैरव रहस्य’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493