रॉयल कैरेबियन जहाज में सवार यात्रियों की हालत बिगड़ी

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। रॉयल कैरेबियन पर्यटन जहाज में सवार यात्रियों के पेट खराब होने के बाद जहाज फ्लोरिडा लौट आया।

‘रॉयल कैरेबियन’ के प्रवक्ता ओवन टोरेस ने शनिवार को ‘सीएनएन’ को बताया, “पांच रातों की समुद्री यात्रा के दौरान पेट खराब होने के 332 मामले सामने आए हैं।”

टोरेस ने कहा कि हालांकि जहाज में सवार 5,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से यह संख्या 5.99 फीसदी ही है।

उन्होंने आगे कहा,”जो यात्री छोटी-मोटी बीमारियों से त्रस्त थे, उनका जहाज में सवार चिकित्सोकं ने इलाज किया। हमें उम्मीद है कि हमारे सभी अतिथि जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।”

फिलहाल यात्रियों के बीमार होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को फ्लोरिडा के पोर्ट एवरग्लेड्स उतरे कुछ यात्रियों का मानना है कि जो लोग जहाज में बीमार पड़े हैं, उनकी संख्या रॉयल कैरेबियन द्वारा बताई गई संख्या से अइधक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493