बेहतरीन भूमिकाएं मिलने के मामले में खुशकिस्मत : भूमि

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में मोटी महिला का किरदार निभाने वाली और फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ में जिंदादिल लड़की की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि जिस तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका उन्हें मिला हैं, उससे वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।

यहां ‘डिवाइन ऑर्गेनिक्स’ (सिक्नकेयर, हेल्थकेयर ब्रांड) को लांच करने के सिलसिले में आईं भूमि ने आईएएनएस को बताया, “व्यवसायिक तौर पर जब आपकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो आपको खुशी होती है, लेकिन मुझे जिस तरह की भूमिकाएं मिली उस मामले में मैं अपने आपको बेहद खुशकिस्मत मानती हूं। हां, जिस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उसका हिस्सा होने पर खुशी होती है, लेकिन फिल्म में जब कुछ अच्छा करने को मिलता है तो और ज्यादा खुशी होती है।”

अभिनेत्री ने भविष्य में भी उम्दा किरदार मिलने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा, “मैं ऐसी भूमिकाएं मिलना जारी रहने की उम्मीद करती हूं। जिस तरह से मेरी जिंदगी आगे बढ़ रही हैं, उससे मैं वास्तव में बेहद खुश हूं।”

भूमि अपनी चौथी फिल्म ‘चंबल’ की तैयारी कर रही हैं, जिसकी कहानी चंबल के डाकूओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493