मिराज डिटेक्टिव एंड सिक्युरिटी सर्विसिस को एमएसई 4 रेटिंग

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। निजी सुरक्षा विशेषज्ञों और सुरक्षा गार्ड सेवा प्रदाता मिराज डिटेक्टिव एंड सिक्युरिटी सर्विसिस को अपने उच्च परिचालन प्रदर्शन के लिए क्रिसिल और एनएसआईसी से ‘एमएसई 4’ की उच्च रेटिंग प्राप्त हुई है।

क्रिसिल कारोबारों की वित्तीय क्षमता एवं स्थिरता का मूल्यांकन करता है। नकदी प्रवाह की स्थिरता कारोबार की क्षमता पर, कारोबार प्रबन्धन की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। हालांकि इस रेटिंग के लिए कई कारकों पर ध्यान दिया जाता है, और कम्पनी की स्थायी फाइनेन्स पैदा करने की क्षमता निश्चित रूप से उच्च क्रिसिल रेटिंग पाने मे मदद करती है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मिराज डिटेक्टिव एंड सिक्युरिटी सर्विसिस वर्तमान में 212 प्रतिष्ठित कॉरपोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को सेवाएं दे रही है। 1995 की शुरुआत से कंपनी ने एक लंबा रास्ता तय किया है और आज देश के शीर्ष निजी और अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों, आवासीय परिसरों, विनिर्माण इकाइयों, कॉर्पोरेट कार्यालयों और इमारतों, आईटी पार्को, सरकारी कार्यालयों में 10,000 से अधिक उच्च प्रशिक्षित, सत्यापित सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग कर्मचारी सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

कंपनी के निदेशक अतुल महाजन ने कहा, “एनएसआईसी-क्रिसिल द्वारा यह सत्यापन इस बात की पुष्टि करता है कि हम भारतीय कारोबारों और शैक्षिक संस्थानों की जरूरतों के अनुसार शीर्ष पायदान के सुरक्षा समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। उच्च एमएसई 4 रेटिंग हमारे संगठन की उच्च संचालानात्मक क्षमता तथा वित्तीय स्थिरता को दशार्ती है। यह मिराज की परिचालन क्षमता, विश्व स्तरीय सेवा वितरण और उद्योग नेतृत्व का सूचक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493