कैलिफोर्निया वनक्षेत्र में लगी आग आधी नियंत्रण में

लॉस एंजेलिस, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी कैलिफोर्निया में बीते सप्ताह से वनक्षेत्र में लगी आग पर आधा काबू पा लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कैलिफोर्निया वनवानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के हवाले से बताया कि दमकलर्मी ‘थॉमस’ नामक इस आग को आधा बुझा चुके हैं और आगामी दो दिनों में बेहतर स्थितियों की वजह से आग बुझाने में मदद मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को हवाओं की धीमी गति, ठंडे तापमान और आद्र्रता में वृद्धि का अनुमान जताया है।

इस आग से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 104,000 से अधिक लोग घर छोड़कर भाग चुके हैं जबकि 1,313 इमारतें नष्ट हो गई हैं।

इस आग को बुझाने में 8,500 से अधिक दमकलकर्मी लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493