मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। खुदरा क्षेत्र की प्रमुख घरेलू कंपनी, शॉपर्स स्टॉप ने मंगलवार को राजीव सूरी को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया, जिनका कार्यकाल नौ जनवरी, 2018 से शुरू होगा।
बीएसई में एक नियामकीय दाखिलें में कंपनी ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) संजय चक्रवर्ती के इस्तीफे की जानकारी दी, जो इस साल 22 दिसंबर से प्रभावी होगा।
कंपनी ने कहा, “कंपनी ने निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में.. राजीव सूरी की सीईओ के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी, जो नौ जनवरी से प्रभावी होगा।”
कंपनी ने कहा, “सीएफओ के पद से संजय चक्रवर्ती का इस्ताफी 22 दिसंबर से प्रभावी होगा।”
इस नियुक्ति से पहले सूरी माजिद अल फुतैम (एमएएफ) फैशन कारोबार के सीईओ थे, जिसके मध्य पूर्व में करीब 140 स्टोर्स हैं।
dharmpath.com dharmpath