म्यांमार से गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई की अपील

नेपीथा, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के सबसे बड़े मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने बुधवार को म्यांमार में दो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने का आग्रह किया है, जिन्हें दो सप्ताह पहले रखिने राज्य में पुलिस अभियान से संबंधित दस्तावेजों को कथित तौर पर हासिल कर लीक करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘रायटर्स’ के लिए काम करने वाले वा लोन (31) और क्या सू ओ (27) को 21 दिसंबर को यांगून से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को सरकारी गोपनीय कानून के उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर 14 साल की कैद हो सकती है।

एशिया के लिए एचआरडब्ल्यू निदेशक ब्रैड एडम्स ने कहा, “म्यांमार के अधिकारियों को दोनों रायटर पत्रकारों को तुरंत रिहा कर देना चाहिए, जिनकी गिरफ्तारी का उद्देश्य रोहिंग्या के खिलाफ जातीय सफाई अभियान की स्वतंत्र रिपोर्टिग को रोकना नजर आ रहा है।”

इन दोनों पत्रकारों पर दो पुलिसकर्मियों से धोखे से दस्तावेज लेने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दोनों पुलिसकर्मियोंको भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर आरोप तय किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493